{"_id":"6a01ba2f5b729b423a09faa0","slug":"camps-should-not-remain-mere-formalities-sdm-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87641-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर केवल औपचारिकता बनकर न रहें : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर केवल औपचारिकता बनकर न रहें : एसडीएम
विज्ञापन
एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना देरी राहत मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और प्राप्त शिकायतों का ठोस एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। हितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल समस्याओं का शीघ्र समाधान होता है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह, एसीपी मुकेश कुमार, एई रविंद्र सिंह, एसडीई अजमेर सिंह, एटीपी कुलदीप, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका, इंस्पेक्टर यक्ष, एसडीओ राजेश कौशिक, डिप्टी डीओ गीतारिया, डिप्टी डीओ दीप्ति बोकन, लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, बीएओ रामपाल, एलडीएम विनोद कुमार, बजाज के जेई निशांत भारद्वाज तथा आरएफओ संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।