{"_id":"68b5ee369c862793cf024170","slug":"call-center-investment-fraudster-from-laos-arrested-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66116-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाओस से कॉल सेंटर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाओस से कॉल सेंटर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा
विज्ञापन
पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार, पासपोर्ट और मोबाइल बरामद
आरोपी का खुलासा-50 हजार से ज्यादा ठग दे रहे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने लाओस में चीनी नागरिकों द्वारा संचालित कॉल सेंटर में निवेश के नाम ठगी करने वाले एक आरोपी को 27 अगस्त को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पासपोर्ट और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान लुधियाना (पंजाब) के न्यू विजय नगर निवासी शिवा उर्फ हर्ष (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह 14 अगस्त को लाओस से भारत वापस आया था।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 50 हजार रुपये उसके भाई मानव (पहले गिरफ्तार किया जा चुका है) के खाते में ट्रांसफर हुए थे। शिवा ने ही मानव का बैंक खाता 10 हजार रुपये में बेचा था।
रुपये कमाने के लिए जा चुका कंबोडिया
रिमांड के दौरान आरोपी शिवा ने पुलिस को बताया कि उनके पास पैसों की कमी थी। पहले वह रुपये कमाने के लिए साथियों के माध्यम से कंबोडिया गया था। वहां से वह सीबीआई व फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने लगा। जब कंबोडिया पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई शुरू की तो वह मार्च 2025 में लाओस में चला गया। वहां पर वह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित कॉल सेंटर में काम करने लगा। आरोपी शिवा उर्फ हर्ष 14 अगस्त को लाओस से भारत वापस आ गया था। पुलिस ने तकनीक की सहायता से आरोपी शिवा उर्फ हर्ष को पकड़ा। साइबर ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि लाओस में 50 हजार से ज्यादा ठग वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्या था मामला
14 मई को साइबर अपराध थाना पश्चिम में एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद काे संचार विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर गलत गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है। फर्जी पुलिस अधिकारी से बात कराकर डिजिटल अरेस्ट करके रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने जांच के बाद साइबर ठगी मामले में संलिप्त आरोपी शिवा उर्फ हर्ष सहित कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम कार्रवाई कर रही है। विदेशों में रहकर साइबर ठगी करने वाले कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।