फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cadets learned discipline and leadership at the NCC camp.

Gurugram News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व

Sat, 13 Jun 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Cadets learned discipline and leadership at the NCC camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के जेडी और जेडब्ल्यू द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने एनसीसी कैट-168 कैंप में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल और हथियारों की जानकारी ली। 10 दिवसीय कैंप हरि मंदिर स्कूल, पटौदी में 3 से 12 जून तक पांच हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कैंप के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन और नेतृत्व कौशल सीखा। शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन, मानचित्र अध्ययन, पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों की उन्हें जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कैडेट्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार भी जीते। कैडेट शिवम ने ड्रिल टेस्ट में सिल्वर , कैडेट लताशा ने ब्रॉन्ज, कैडेट वीरेन वाधवा ने व्याख्यान प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और कैडेट ध्रुव ने मंच संचालन के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। समापन अवसर पर कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके कौशिक ने कैडेट्स को नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसे गुणों का महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या शिवा यादव और एनसीसी ऑफिसर ऋषि कांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed