फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CA will audit the accounts of the guilty hospitals

सीए करेंगे दोषी अस्पतालों के अकाउंट का ऑडिट

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CA will audit the accounts of the guilty hospitals
गुरुग्राम। कोरोना मरीजों से तय रेट से अधिक राशि वसूलने के मामले में अब चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दोषी अस्पतालों के अकाउंट का ऑडिट करेंगे। अस्पतालों के लिए बनाई गई जांच कमेटी की अनुशंसा और सरकार के निर्देश पर कमेटी के चेयरमैन नगराधीश सिद्धार्थ दहिया ने सीए नियुक्ति कर दिया है। कमेटी ने सीए को सभी दोषी अस्पतालों के दस्तावेज सौंप दिए हैं। कुछ अस्पतालों ने अभी अपने दस्तावेज कमेटी के पास जमा नहीं कराएं हैं, उन्हें जल्द ही सभी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए विभिन्न मद में मरीजों से वसूलने वाले रेट तय किए थे। इनमें आठ हजार से लेकर 18 हजार रुपऐ तक प्रतिदिन के लिए निर्धारित किए थे। लेकिन शहर के कुछ अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से मनमाने रेट वसूले। इसकी शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंची तो उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने नगराधीश सिद्धार्थ दहिया के नेतृत्व में एक कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। कमेटी ने जांच की तो पाया कि शहर के 37 अस्पतालों ने लोगों से अधिक राशि वसूली है।
विज्ञापन

इन सभी अस्पतालों से दस्तावेज मांगे गए और कारण बताओ नोटिस के साथ ही कार्रवाई करने की हिदायत भी दी गई। जब गहनता से जांच हुई तो कुछ अस्पताल मरीजों को अधिक राशि लौटाने पर सहमत हो गए, लेकिन कुछ अस्पताल अभी भी आनाकानी कर रहे हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए नगराधीश सिद्धार्थ दहिया ने अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के तीमारदारों से सीधा संवाद भी किया और अस्पतालों को जांच में सहयोग करने को कहा लेकिन कुछ अस्पताल अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। अब उनके अकाउंट आदि की जांच के लिए नगराधीश ने सीए नियुक्त कर दिया है। जो अपनी पूरी कमेटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
अस्पतालों ने अपने दस्तावेज कमेटी को सौंप दिए हैं, उनकी जांच के लिए सीए नियुक्त किया गया है। बकाया अस्पतालों को भी जल्दी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए हुए हैं। अगर कोई अस्पताल जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। मरीजों को न्याय दिलाया जाएगा। कुछ अस्पताल रिफंड को तैयार हैं।
सिद्धार्थ दहिया, नगराधीश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed