फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   By-elections were conducted peacefully in the district

Gurugram News: जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ उपचुनाव

Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
By-elections were conducted peacefully in the district
सोहना खंड में तीन, पटौदी में दो सरपंच और फर्रुखनगर में एक पंच के लिए हुआ मतदान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना/पटौदी/फर्रुखनगर। जिले के अलग-अलग खंड में रविवार को सरपंच और पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। सोहना के तीन, पटौदी के दो सरपंच और फर्रुखनगर के एक पंच को चुनने के लिए रविवार को लोगों ने मतदान किया। सुबह से ही लाइन में लगकर कर लोगों ने मतदान किया। देर शाम मतगणना के बाद इन पदों पर विजयी लोगों के नाम की घोषणा हुई।


सोहना खंड की तीन ग्राम पंचायत नुनेरा, रानीका सिंगोला व बाइखेड़ा में मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चला था। ग्राम पंचायत नुनेरा में चार उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से आसमीना को 667, हमीशा को 591, शबनम को 2 ओर अफसाना को कोई वोट नही मिला। चुनाव में आसमीना ने 76 वोट से जीत हासिल की है। वहीं, ग्राम पंचायत रानीका सिंगोला में उम्मीदवार सोनिया को 193, प्रीति रानी को 220 व संगीता को 15 वोट मिले। चुनाव में प्रीति रानी ने 27 मतों से जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत बाइखेड़ा में भूपेंद्र ने 435 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की हैं। हरीश को 316 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

इसी तरह पटौदी खंड के गांव बाराहेडी रहणवां व पलासोली में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। बाराहेड़ी रहणवां में सरपंच पद के लिए राजपाल सिंह व रामबीर सिंह की आमने-सामने की टक्कर रही। रामबीर सिंह को 392 मत मिले, वहीं राजपाल सिंह को 280 मत प्राप्त हुए। पलासोली में अनिता को 521 वोट मिले, वहीं रीना को 442 वोट प्राप्त हुए। 79 मतों से जीत हासिल कर पलासोली से सरपंच अनिता चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------



सैदपुर मोहम्मदपुर मे जयकिशन बने पंच



फर्रुखनगर खंड के गांव सैदपुर मोहम्मदपुर में वार्ड-8 के एक मात्र पंच पद के उपचुनाव में जयकिशन चुनाव जीत गए है। जयकिशन को 91 मत मिले जबकि धमेंद्र को 64 मत मिले। पंचायत अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि सैदपुर मोहम्मदपुर में एकमात्र पंच पद के चुनाव हो गए है। झांझरौला खेड़ा गांव में भी एक पंच के उपचुनाव होने थे, किन्तु किसी ने भी नामांकन पत्र ही दाखिल नहीं किया । इसलिए इस गांव के लिए आगामी तारीख आने पर चुनाव होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed