फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Buying the corporation's land will make the path of builders easier

Gurugram News: निगम की जमीन खरीदने से बिल्डरों की राह होगी आसान

Tue, 26 Aug 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Buying the corporation's land will make the path of builders easier
कैबिनेट मंजूरी के बाद लंबित 40 मामलों पर होगी सुनवाई, भरेगा राजस्व का खजाना
विज्ञापन


पारदर्शिता के चक्कर में तीन साल से लटका था मामला

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर सिटी में गगनचुंबी इमारतों में रहने वालों के रास्ते जल्द ही आसान होंगे। कैबिनेट की ओर से मंजूरी के बाद 40 बिल्डरों की नगर निगम की जमीन खरीदने की राह आसान हाेगी। आवेदन करने वालों में ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जहां पर बिल्डरों ने चारों ओर से जमीन ले रखी है और बीच में गांव राजस्व का रास्ता बंद पड़ा हुआ था।

हरियाणा सरकार की नई नीति के तहत जमीन खरीदने के लिए चार गुना रेट देना होगा। इससे संबंधित निकायों और पंचायतों को आय होगी। नई पालिसी को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए शर्त यह होगी कि भूमि का मूल्यांकन भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 के तहत तय किए गए कलेक्टर रेट या पिछले दो सालों की सबसे ऊंची नीलामी दर (इनमें से जो भी ज्यादा हो) के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पालिसी के लागू होने के बाद अब रेवन्यू रास्तों का झंझट खत्म हो जाएगा। खासतौर पर अकेले गुरुग्राम में ही 100 से ज्यादा ऐसे केस हैं, जिनमें बिल्डरों ने रेवन्यू रास्तों पर प्लाट काट रखे हैं तो कहीं सोसाइटी बनाकर सरकारी रास्तों पर कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई सोसाइटियों के बांशिंदों के लिए रास्ता ही नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपने दिखाकर बेचे फ्लैट, बीच से निकल रहे रास्ते

बिल्डरों ने बड़े सपने दिखाकर फ्लैट तो बेच दिए, लेकिन कई सोसाइटियों के बीच से निकल रहे रास्तों के कारण यह निवासियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से मुसीबत बने हुए हैं। दिनभर इन रास्तों से बाहर के लोगों की आवाजाही रहती है। अब बिल्डर इन रास्तों को संबंधित पंचायत या निगम से खरीद सकेंगे।



गुरुग्राम में सौ से ज्यादा केस, 40 बिल्डरों ने किया आवेदन
गुरुग्राम। रेवन्यू रास्तों पर कब्जों के 100 से ज्यादा केस हैं। नगर निगम में जमीन को खरीदने के लिए 40 बिल्डरों ने आवेदन किया है। यह प्रस्ताव नगर निगम शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय को भेजेगा इसके बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इन रास्तों की जमीन को बेचा जा सकेगा। इसके साथ ही बिल्डर य निजी संस्था को प्रस्ताव रखने समय कुल राशि का 25 प्रतिशत अग्रिम तौर पर संबंधित विभाग जमा कराना होगा।



नगर निगम की जमीन के पॉकेट को लेकर 40 बिल्डरों की ओर से आवेदन लंबित है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद एक ओर बिल्डरों की समस्या हल होगी वहीं दूसरी ओर राजस्व का खजाना भरेगा।
- संजीव मान, चीफ टाउन कंट्री प्लानर, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed