{"_id":"6534273698a9f4ba6f011864","slug":"buyers-of-mahira-homes-demonstrated-at-the-site-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-16851-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों ने साइट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों ने साइट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिल्डर ने दिया प्रोजेक्ट पूरा करने और दो नवंबर के बाद साइट पर मिलने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को साइट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों की मांग थी कि उन्हें जल्द से जल्द घर बनाकर दिए जाए। प्रदर्शन को देखते हुए बिल्डर धर्म सिंह ने खरीदारों से वीडियो कॉल पर बात की। आश्वासन दिया कि वह प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। साथ ही दो नवंबर के बाद वह साइट पर भी मिलेंगे।
सेक्टर-68 स्थित माहिरा होम्स प्रोजेक्ट सन 2017 में शुरू हुआ था। 2021 तक फ्लैट बनाकर खरीदारों को देने थे। पिछले वर्ष फर्जी बैंक गारंटी और अन्य अनियमितताओं के चलते प्रोजेक्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया था। खरीदार इसके लिए करीब-करीब पूरा भुगतान कर चुके हैं। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने बिल्डर के समलाखा स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। गुरुग्राम में भी इनकी साइटों पर जांच की गई थी।
प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने वाले तरंग अग्रवाल कहते हैं कि अफोर्डेबल स्कीम ने हमें लूट लिया है। हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। हमने अपने जिंदगी भर की कमाई घर बनाने में लगा दी। अब सड़कों पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने सेक्टर- 68 स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेज विभाग के समक्ष प्रस्तुत करने के मामले में लाइसेंस रद्द किया था। इसी मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शहर में माहिरा के पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं और पांचों बंद हैं। इन प्रोजेक्ट में पांच हजार से ज्यादा लोगों का पैसा फंसा हुआ है।