{"_id":"6473a4c144d4c09931016634","slug":"buyers-of-ashiyara-project-demonstrated-by-reaching-the-site-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6279-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आशियारा प्रोजेक्ट के खरीदारों ने साइट पर पहुंच कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आशियारा प्रोजेक्ट के खरीदारों ने साइट पर पहुंच कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निर्धारित समय में घर नहीं मिलने पर फूटा खरीदारों का आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में घर मिलने में हो रही देरी के चलते रविवार को खरीदारों ने साइट पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से मांग की कि वह प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।
खरीदारों के मुताबिक बिल्डर-खरीदार समझौते के अनुसार फ्लैट वर्ष 2018 में बुक किया था। फ्लैट को 31 जनवरी 2023 तक खरीदारों को सौंपना था लेकिन अभी तक घर नहीं मिला है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बिल्डर ने धोखाधड़ी करके 15 करोड़ रुपये से अधिक पैसा एस्क्रो खाते से निकाल लिए। अवैध तरीके से कार पार्किंग बेच दी। साइट पर घटिया निर्माण कार्य किया गया है। जिला नगर योजनाकार और प्रशासन के सामने सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। निर्माण कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।
अब बिल्डर अलग दिशा में बढ़ रहा है। साइट पर श्रम और आवश्यक सामग्री बढ़ाने के बजाय, विभिन्न विभाग के साथ संपर्क बढ़ रहा है। इन सभी को लेकर प्रदर्शन किया गया।