{"_id":"661aef0637e66497410fc5ca","slug":"buyers-demonstrated-against-raheja-builder-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-29073-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रहेजा बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रहेजा बिल्डर के खिलाफ खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर- 99 स्थित प्रोजेक्ट साइट पर रहेजा वान्या के खरीदारों ने रहेजा बिल्डर के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान खरीदारों ने डीटीसीपी और हरेरा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
खरीदारों ने बताया कि रहेजा बिल्डर द्वारा 2017 में प्रोजेक्ट को लांच किया गया था। प्रोजेक्ट के तहत चार टावर में 419 फ्लैट्स बना कर देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट का आधा काम भी नहीं हो पाया है। खरीदारों ने बताया कि उन्होंने बिल्डर को फ्लैट्स की पूरी राशि का भुगतान कर दिया है। बावजूद इसके अभी तक घर नहीं मिल पाया है। साथ ही बिल्डर ने प्रोजेक्ट को लेट भी कर दिया है। ऐसे में फ्लैट्स खरीदार परेशान हैं।
खरीदार मनप्रीत भाटिया ने बताया कि उन्होंने 2019 में फ्लैट की बुकिंग कराई थी। बुकिंग करने के 4 साल बाद भी अभी तक ना प्रोजेक्ट पूरा हो पाया है और ना ही घर मिल पाया है। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। खरीदारों ने जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा कर फ्लैट देने की मांग की है।