फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Businessman duped of Rs 16.84 lakh in the name of investment

Gurugram News: निवेश के नाम पर कारोबारी से ठगे 16.84 लाख

Sat, 10 Jan 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Businessman duped of Rs 16.84 lakh in the name of investment
व्हाट्सएप पर किया था ठगों ने संपर्क, साइबर थाना ईस्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। ठगों ने निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक कारोबारी से 16.84 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना ईस्ट ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता एक फैक्टरी का संचालन करते हैं।

सेक्टर-50 के यूनिटेक सोसाइटी निवासी हितेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास पिछले साल दिसंबर में व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। उसमें निवेश कर रुपये कमाने की बात कही थी। इस पर उन्होंने ठग पर यकीन कर उनके बताए खाते में 23 दिसंबर 2025 से दो जनवरी के बीच में 16.84 लाख रुपये डाल दिए थे। इस बीच में ठग उन्हें बताते गए कि उनकी तरफ से निवेश किए गए रुपये काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश करने लगे तो ठग ने दोबारा रुपये जमा करने का दबाव बनाया। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से उनके पास मैसेज आया था उसकी लोकेशन और बैंक खाते की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed