फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air quality poor in Gurugram and Manesar dust and smog add to the trouble

अक्तूबर से पहले ही बिगड़ने लगी हवा की सेहत: गुरुग्राम और मानेसर की हवा खराब, धूल और स्मॉग से बढ़ी परेशानी

Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर (गुरुग्राम) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
सार

गुरुग्राम और मानेसर में सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब रही। गुरुग्राम का एक्यूआई 218, मानेसर का 245 रहा। सड़कों की धूल और निर्माण स्थलों पर लापरवाही प्रदूषण का मुख्य कारण है।

विज्ञापन
Air quality poor in Gurugram and Manesar dust and smog add to the trouble
एनसीआर में दिखने लगा स्मॉग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम और मानेसर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। सोमवार सुबह शहर में हल्की स्मॉग की परत दिखाई दी। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। वहीं मानेसर का एक्यूआई 245 रहा। रविवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया था। एक दिन में ही हवा की स्थिति और खराब हो गई।

विज्ञापन

शहर में बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों के किनारे जमा धूल और मिट्टी है। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर भी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है। 

विज्ञापन

हाईवे के दोनों तरफ बाजार होने के कारण दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। गुरुग्राम की कई सड़कों की हालत भी खराब है। इन सड़कों की जर्जर हालत के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को प्रदूषण रोकने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए। लोगों की मांग है कि सड़कों को ठीक किया जाए और निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव नियमित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed