{"_id":"6ab1870302fcc8a6ca0b0994","slug":"replace-old-vehicles-get-100-road-tax-exemption-for-10-years-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101800-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुराने वाहन बदलें, 10 साल तक 100% रोड टैक्स छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुराने वाहन बदलें, 10 साल तक 100% रोड टैक्स छूट
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने व स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नया सफर योजना लागू की
आरटीए संजीव सिंगला ने प्रधान, ट्रक व बस यूनियन प्रतिनिधियों को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने व स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए नया सफर (परिवर्तन) योजना लागू की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला परिवहन अधिकारी सह-सचिव, आरटीए संजीव सिंगला की अध्यक्षता में ट्रक व बस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पुराने वाहनों को आधुनिक बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने पर जोर दिया गया। योजना का लाभ लेने वाले पात्र वाहन मालिकों को 10 वर्षों के लिए सड़क कर में 100 फीसदी छूट मिलेगी।
जिला परिवहन अधिकारी सह-सचिव, आरटीए संजीव सिंगला ने बताया कि योजना का मुख्य लक्ष्य दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले जिलों में पंजीकृत बीएस-4 या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाले ट्रकों व बसों को बदलना है। निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संजीव सिंगला ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले पात्र वाहन मालिकों को पंजीकरण शुल्क में भी पूरी छूट दी जाएगी। नए वाहन खरीदने पर संबंधित वाहन निर्माता की ओर से एक्स-शोरूम कीमत पर कम से कम आठ फीसदी की अग्रिम छूट प्रदान की जाएगी। सहायक जिला परिवहन अधिकारी एवं सहायक परिवहन आयुक्त हरेंद्र वीर ने बताया कि वाहन मालिकों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से ब्याज सब्सिडी और ईंधन वाउचर जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
हरेंद्र वीर ने कहा कि पुराने और अधिक उत्सर्जन वाले वाहनों को आधुनिक बीएस-6 व इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी। इससे स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। आरटीए अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधियों से योजना के बारे में अधिक से अधिक वाहन मालिकों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने पात्र वाहन मालिकों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में प्रधान, ट्रक एवं बस यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी योजना से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।