{"_id":"6a4ff349e5570e225f0620fb","slug":"buses-will-be-tracked-like-trainsexact-location-of-every-village-will-be-available-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93929-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रेन की तरह ट्रैक होंगी बसें....हर गांव की मिलेगी सटीक लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रेन की तरह ट्रैक होंगी बसें....हर गांव की मिलेगी सटीक लोकेशन
विज्ञापन
ग्रामीण रूटों पर बस स्टॉप के गूगल कोड भेजे जा रहे परिवहन विभाग के मुख्यालय
नंबर गेम- 25 से 30 दिन में अपडेट होंगे कोड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस अड्डा से गांवों में जाने वाली रोडवेज बसों की एचआर एप (हरियाणा रोडवेज) पर ट्रेन की तरह लाइव लोकेशन मिलेगी। परिवहन विभाग एचआर एप को अपडेट कर रहा है। पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन ट्रेस की जाएगी। डिपो प्रबंधन की ओर से ग्रामीण रूटों पर बने स्टॉपेज वाइज गूगल कोड को परिवहन विभाग के मुख्यालय भेजा जा रहा है। इन कोड को विभाग के पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद रूट पर आने वाली बस के बारे में सही लाइव लोकेशन मिलेगी। एप को जुलाई माह के अंत तक अपडेट होने की उम्मीद है।
जाम की जानकारी भी देगा एप
एप पर किसी रूट पर आने वाली रोडवेज बस की जानकारी लेने पर पता चल सकेगा कि बस कितने स्टॉपेज पीछे है। गूगल मैप पर बस की लोकेशन के साथ ही जाम लगा है या नहीं, उसके बारे में पता चल सकेगा। साथ ही जाम में फंसने के कारण बस को स्टॉपेज तक आने में कितना समय लगेगा यह जानकारी भी मिलेगी।
पहले चरण में गांवों के कोड किए जा रहे अपडेट
परिवहन विभाग द्वारा पहले चरण पर गांवों के गूगल कोड को पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद हरियाणा के सभी जिलों के रूटों और अन्य प्रदेशों में जाने वाली बसों संबंधित स्टॉपेज के गूगल कोड अपडेट किए जाएगे। डिपो प्रबंधन की ओर से ग्रामीण रूटों पर बनाए स्टॉपेज को गूगल मैप के माध्यम से देखा जा रहा है। गांवों के गूगल कोड को अपडेट करने का काम 25 से 30 दिन में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
-- --
एचआर एप को अपडेट करने संबंधी जो भी जानकारी मुख्यालय द्वारा मांगी गई है, उसको उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण रूटों पर बनाए गए स्टॉपेज के गूगल कोड की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पोर्टल पर गूगल कोड अपडेट होने के बाद ग्रामीण रूटों पर बसों की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो