फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad

Gurugram News: रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन

Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Burning of effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad
दशहरा मेला समिति और रामलीला कमेटियों द्वारा धूमधाम से किया गया आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विजय दशमी का त्योहार शहर के लोगों ने धूमधाम से मनाया। दशहरा मेला समितियों और रामलीला कमेटियों ने शहर के भिन्न-भिन्न दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन किया।
दशहरा मेला समिति द्वारा निवर्तमान पार्षद सुभाष सिंगला के नेतृत्व में ओल्ड ज्यूडिशियल कांप्लेक्स स्थित परिसर में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंच पर जैकबपुरा की श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के पात्रों द्वारा राम रावण युद्ध और रावण वध सुंदर तरीके से मंचन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने इस लीला के मंचन को देखा। इसके बाद पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर मधु आजाद, ईश्वर मित्तल, अशोक आजाद, डा. मंदीप किशोर गोयल, आदि कई प्रमुख लोग मौजूद थे। मधु आजाद ने बाण चलाकर रावण कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

सेक्टर 14 में पायल सिनेमा के पास रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले के दहन के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष पवन जिंदल, सेक्टर 14 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और समाजसेवी रविंद्र जैन द्वारा आयोजित इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार और पूर्व सीआईडी चीफ अनिल राव और गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव थे। न्यू कॉलोनी स्थित दशहरा ग्राउंड, अर्जुन नगर, लेजर वैली, झाड़सा श्रीकृष्ण मंदिर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में 38 जगहों पर प्रशासन की देखरेख में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। इसके अलावा विभिन्न सोसाइटियों, कॉलोनियों में छोटे-छोटे स्तर पर पुतला दहन आयोजित कर लोगों ने असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया गया। सेक्टर 14 के पार्क में आयोजित दशहरा उत्सव में पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed