{"_id":"68487c68f88e28b05f0160b4","slug":"burglary-in-the-house-of-former-additional-chief-secretary-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-59674-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव के घर में सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव के घर में सेंधमारी
विज्ञापन
दरवाजों के लॉक, बाथरूम, किचन की टोटियां व पाइप उखाड़कर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में चोरों ने हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव के घर में सेंधमारी की। चोरों ने दरवाजों के लॉक, खिड़कियों के शीशे, बाथरूम व किचन की महंगी टोटियां और पानी के पाइप उखाड़कर नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी प्रसन्ना कुमार (सेवानिवृत आईएएस) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेवानिवृत होने के बाद वे अब केरल के कोच्चि में रह रहे हैं। डीएलएफ फेज-3 स्थित उनके मकान की माली विनोद कुमार देखभाल करता है।
8 जून की सुबह
वह गार्डन में काम करने के लिए आया तो घर में पानी की पाइप और खिड़कियों के टूटे हुए शीशे देखकर उसने तुरंत सूचना दी। माली ने शक जताया कि चोर अभी भी घर में मौजूद हो सकते हैं। फोन पर जानकारी मिलते ही पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही डीएलएफ फेज-3 को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और खिड़की के शीशे तोड़कर घर में प्रवेश किया। बाथरूम व किचन की टोटियां, सिंक और कमरों के ताले भी तोड़े गए। घर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले काफी समय खराब थे। ऐसे में घर में घुसे चोरों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने मौके से एक पेचकस, प्लास, पाइपरेंच, हथौड़ी और रेती बरामद की। फोरेंसिक टीम ने इन सामानों को कब्जे में लिया और घटनास्थल की वीडियो क्लिप तैयार की। जांच अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएंगी ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।