फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers will be used to demolish illegal businesses being run on government land in Sector 42.

Gurugram News: सेक्टर-42 में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध कारोबार पर चलेगा बुलडोजर

Tue, 07 Jul 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers will be used to demolish illegal businesses being run on government land in Sector 42.
जीएमडीए ने दोबारा मांगी भूमि की पुष्टि, रिपोर्ट मिलते ही हटेंगे अवैध निर्माण
विज्ञापन

गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-42 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की सरकारी जमीन पर की जा रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जल्द बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। कार्रवाई से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने संबंधित भूमि की स्थिति की दोबारा पुष्टि के लिए एचएसवीपी को पत्र भेजा है।

जीएमडीए के डीटीपी एवं नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि संबंधित मामलों में पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं और रेस्टोरेशन के आदेश भी पारित किए जा चुके हैं। अब केवल यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित स्थल वास्तव में एचएसवीपी की सरकारी भूमि पर ही स्थित हैं, ताकि कार्रवाई कानूनी रूप से पूरी तरह मजबूत रहे। आरोप सरकारी जमीन पर कई दुकानें, खाने-पीने के प्रतिष्ठान, मीट की दुकानें, कूरियर सेंटर, बिल्डिंग मटेरियल की दुकानें, मेडिकल स्टोर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed