{"_id":"68c1c6f4e881e5dcbe031004","slug":"bulldozers-run-on-seven-illegal-constructions-in-bhondsi-village-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66924-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भोंडसी गांव में सात अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भोंडसी गांव में सात अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव भोंडसी में अवैध निर्माण गतिविधियों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत 7 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।
शिकायतों के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में अवैध रूप से बने ढांचों को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बुधवार को चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 7 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और लंबे समय से कब्जा धारियों के कब्जे में पड़ी सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। अब यह भूमि पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। अभियान का संचालन ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता आरके मोंगिया की देखरेख में किया गया। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, रोहित, अंकित कपूर और वरुण की टीम भी मौजूद रही। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई।
सहायक अभियंता आरके मोंगिया ने बताया कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।