{"_id":"6699683b116b914081028034","slug":"bulldozers-run-on-illegal-colonies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35124-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध काॅलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भोंडसी क्षेत्र के तीन गांवों में बसाई जा रहीं थीं काॅलोनियां
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला योजनाकर विभाग की प्रवर्तन शाखा ने गांव अलीपुर, रायसेना और भोंडसी में 6 अवैध कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया।
जिला योजनाकार प्रवर्तन मनीष यादव ने बताया कि भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर, रायसेना और भोंडसी में अवैध रूप से विकसित हो रहीं काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि गांव अलीपुर की राजस्व संपदा में लगभग तीन एकड़ में बनाई गई अवैध कॉलोनियों में से एक डीलर कार्यालय और 400 आरएमटी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। दूसरा रायसेना गांव की राजस्व संपदा में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में बनाई गई अवैध कॉलोनी राघव रियलिटी को बनाया गया था। जिसमें एक गार्ड रूम, प्रवेश द्वार के साथ और 500 मीटर अनधिकृत फार्म हाउस की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। मारुति कुंज में 66 फीट रोड पर शेह विहार नामक अनधिकृत कॉलोनियों की शिकायत की गई थी। यह गांव भोंडसी की राजस्व संपदा में लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में बनाई गई थी, जिसमें 2 स्ट्रक्चर, 10 डीपीसी और 300 मीटर सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। मनीष ने बताया कि समाधान शिविर में 66 फीट रोड पर शेह विहार नामक 2 अनधिकृत कॉलोनियों की शिकायत की गई थी। यह गांव भोंडसी की राजस्व संपदा में लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में बनाई गई थी, जिसमें तीन स्ट्रक्चर, तीन दुकानें और 20 डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान दिनेश सिंह एटीपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। डीटीपी ने लोगों से अपील की है कि अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और जमीन व प्लॉट खरीदने से पहले किसी भी पूछताछ के लिए डीटीपी कार्यालय से संपर्क करें।