{"_id":"69f10a27cabbc8ac2b0a0341","slug":"bulldozers-deployed-at-the-hideouts-of-two-individuals-with-criminal-backgrounds-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86272-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों के ठिकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों के ठिकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में 20 से अधिक प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों के ठिकानों पर मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस व प्रशासन के समन्वय से बुलडोजर कार्रवाई की गई। पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर हेलीमंडी के पास टोडापुर में व गांव बासुंडा में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण, कमरों व ऑफिस पर ये कार्रवाई हुई।
अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ सटीक एवं सशक्त अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रामपुर गांव निवासी आरापी कृष्ण व तिरपड़ी गांव निवासी संदीप के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई की गई। आरोपी कृष्ण पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम के आरोप में 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली व शस्त्र अधिनियम के आरोप में 7 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ काफी समय तक जांच की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कृष्ण द्वारा अवैध रूप से दो मंजिला मकान बनाया हुआ था। साथ ही आरोपी संदीप द्वारा अवैध रूप से ऑफिस व कमरे बनाए हुए थे।
यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रूखनगर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को पूर्ण रूप से मुक्त कराया गया तथा पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।