{"_id":"60c8e8108ebc3e33270f4d21","slug":"bulldozer-run-on-illegal-farm-house-spread-over-40-acres-gurgaon-news-noi5876897145","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 एकड़ में फैला अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 एकड़ में फैला अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सोहना के पास गांव किरानकी में 40 एकड़ में फैला अवैध फार्म हाउस पर डीटीपी ने बुलडोजर चला दिया। दिन भर हुई कार्रवाई में फार्म हाउस में बने निर्माणों, बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के समय फार्म हाउस मालिक तो मौके पर नहीं आया, लेकिन उससे फार्म हाउस में प्लाट खरीदने वाले लोग मौके पर आ गए। खुद को फार्म हाउस के फर्जी होने की जानकारी न होने की बात कहते हुए कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे। हालांकि 50 से ज्यादा पुलिस बल को मौके पर लेकर पहुंची डीटीपी टीम ने पूरे ढांचे को ध्वस्त करके ही दम लिया।
डीटीपी के असिस्टेंट टाउन प्लानर आशीष ने बताया कि सोहना के गांव किरानकी में लगभग 40 एकड़ में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने नियमों की अवहेलना करते हुए फार्म हाउस बना लिया था। इस फार्म हाउस के अंदर रोड, बिजली की लाइनें डालकर अवैध रूप से प्लाटों को काटकर बेचा जा रहा था। कई बार नोटिस देने के बाद भी फार्म हाउस में निर्माण कार्यों को नहीं रोका गया था। मौके पर आए प्लाटों के खरीदारों ने कार्रवाई रोकने के लिए कहा तो उन्हें फार्म हाउस व निर्माण के अवैध होने के दस्तावेज दिखाए। निर्माण को ध्वस्त कर अब फार्म हाउस मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
40 एकड़ में फैला पूरा फार्म हाउस बिना प्लानिंग किए व अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। यहां अवैध कॉलोनियां तैयार कर फर्जी तरीके से लोगों को प्लाट भी बेचे जा रहे थे। पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
आशीष, असिस्टेंट टाउन प्लानर