फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer rolls over the house of gangster Kaushal's associate, Krishan.

Gurugram News: गैंगस्टर कौशल के साथी कृष्ण के मकान पर चला बुलडोजर

Sat, 26 Sep 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer rolls over the house of gangster Kaushal's associate, Krishan.
नाहरपुर रूपा गांव में मौके पर पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन

नंबर गेम- 11 एफआईआर दर्ज हैं आरोपी पर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को नाहरपुर रूपा में एक आदतन आरोपी कृष्ण के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अपराधी कृष्ण पर हत्या और शस्त्र अधिनियम सहित 11 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई भूमि माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की शून्य सहिष्णुता नीति के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नाहरपुर रूपा में इस अवैध निर्माण की पहचान की थी। अपराध शाखा सैक्टर-39 ने संबंधित विभागों के समन्वय से यह अभियान चलाया। पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाया गया। भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। कृष्ण पर हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मामले अंकित हैं। पुलिस ने पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी। गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए भी पुलिस सक्रिय है। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम नवीन कुमार ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस नागरिकों को अपराधियों के शोषण से बचाने के लिए भी संकल्पित है। ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य गुरुग्राम को सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर कौशल के अवैध मकान पर मंगलवार को हुई थी कार्रवाई
इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाहरपुर रूपा स्थित अवैध दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया था। 150 वर्ग गज में बना यह मकान अपराध से अर्जित आय से बनाया गया था। पुलिस के अनुसार, इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जाता था। कौशल चौधरी पर हत्या, लूट और रंगदारी सहित 70 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed