{"_id":"6a3004220a1270daf20b187c","slug":"bulldozer-razes-illegal-colony-in-kharkhari-6-buildings-demolished-gurgaon-news-c-1-1-noi1521-4397486-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खरखड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 6 इमारतें गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खरखड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 6 इमारतें गिराईं
विज्ञापन
तीन एकड़ में विकसित हो रही थी कॉलोनी, 10 अन्य अवैध ढांचे समेत सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आते गांव खरखड़ी में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर सोमवार को कार्रवाई की गई। जिला योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान निर्माणाधीन 6 इमारतों को गिराया गया। इसके अलावा 10 अन्य अवैध ढांचों, चार डीपीसी, चार बाउंड्री वॉल तथा कॉलोनी में बनाए गए पूरे सड़क नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में बिना आवश्यक स्वीकृतियों के कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाना तथा नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करना है। डीटीपीई अमित मधोलिया ने लोगों से अवैध काॅलोनियों में प्लॉट न लेने की अपील की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
मेप्सको माउंट विले सोसाइटी का अतिक्रमण हटाकर खुलवाया रास्ता
मानेसर। नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को सेक्टर-79 स्थित मेप्सको माउंट विले सोसाइटी में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया। टीम ने गांव नौरंगपुर के रेवेन्यू रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाया है। निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव नौरंगपुर के लोगों ने शिकायत दी थी कि सोसाइटी ने रेवेन्यू रास्ते पर कब्जा कर रखा है। रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया है और वहां टीन शेड लगाकर मंदिर भी बनाया गया था।
इसके बाद निगम ने सोसाइटी को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए लेकिन तय समय के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद सोमवार को निगम की टीम थाना खेड़की दौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और रास्ते से अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जा मुक्त कराया।
डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के अनुरोध पर मंदिर के ऊपर बने टीन शेड को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय में इसे नहीं हटाया गया तो नगर निगम दोबारा कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न करने की अपील की। इस दौरान एसडीओ विकास शर्मा, जेई मनदीप, जेई जयवीर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।