फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer ran on more than 100 slums

Gurugram News: 100 से ज्यादा झुग्गियों पर चला बुलडोजर

Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on more than 100 slums
-जीएमडीए और एनएचएआई ने राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे से अवैध निर्माणों को हटाने के लिए की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर रविवार को अवैध कब्जे हटाए गए। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन शाखा ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर 100 से अधिक झुग्गियां और 250 अवैध कब्जे हटाए। राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने झुग्गियां बना ली थीं। इससे यातायात में बाधा और चौराहे की सुंदरता प्रभावित हो रही थी।
अतिक्रमण हटाने के लिए उपायुक्त ने जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और करीब 100 पुलिसकर्मियों की मदद से अभियान चलाया। इससे पहले निगम के प्रवर्तन शाखा के प्रभारी आरएस बाठ ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया और सभी अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे में सामान हटाने को कहा। इसके बाद भी लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाए। इसके बाद रविवार सुबह जीएमडीए ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। अभियान में डीटीपी आरएस बाठ, एटीपी सतेंद्र आर्य, मांगेराम पिलानिया, फील्ड ऑफिसर आशीष त्यागी, पटवारी अमन, एनएचएआई के प्रबंधक हरीश कुमार, एनएचएआई साइट इंचार्ज रामकेश, एसीपी सुरेंद्र कुमार फोगाट सहित 100 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबह 8.30 बजे अभियान शुरू किया और करीब तीन घंटे में तीन जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान 100 से ज्यादा झुग्गियां और 250 अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमणकारियों ने शुरू में सड़क के किनारे अपना ठिकाना बदल लिया था, हालांकि वे कहीं और न जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए तीन ट्रैक्टर तैयार रखे गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद जीएमडीए तार फेंसिंग लगाने का काम शुरू कर देगा और 10 दिनों में लगभग 500 मीटर लंबी ग्रिल लगाई जाएगी और हरियाली विकसित की जाएगी। चौक पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोकने के लिए जीएमडीए, एनएचएआई और यातायात पुलिस विभाग भी इस क्षेत्र की नियमित जांच करेंगे। जीएमडीए के डीपीपी ने कहा कि सीईओ और डीसी गुरुग्राम ने राजीव चौक जंक्शन को खाली करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed