फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer ran on five illegal constructions

Gurugram News: आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में पांच अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Tue, 23 Apr 2024 02:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on five illegal constructions
नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सतगुरु एन्क्लेव में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोमवार को आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। निगम की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच निर्माणाधीन भवनाें को ध्वस्त कर दिया।
सोमवार को जोन-2 क्षेत्र की प्रवर्तन टीम इंचार्ज हितेश दहिया के नेतृत्व में सतगुरु एन्क्लेव पहुंची। यहां आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में पांच भवनों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर जेसीबी की मदद से सभी भवनों को तोड़ दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति पर नियंत्रण के लिए मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता यतेंद्र ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि टीम में कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा व प्रदीप वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डाॅ. नरहरि बांगड़ के अनुसार आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम की प्रवर्तन टीमें कार्रवाई कर रही है। अवैध निर्माणों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed