फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder's bouncers clashed with protesters

Gurugram News: प्रदर्शन कर रहे लोगों से भिड़े बिल्डर के बाउंसर

Sun, 18 Jan 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Builder's bouncers clashed with protesters
सेक्टर-89 स्थित एमथ्रीएम स्मार्ट वर्ल्ड के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-89 स्थित एमथ्रीएम स्मार्ट वर्ल्ड सोसाइटी के निवासियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की शिकायत थी कि प्रदर्शन कर रहे लोगों से बिल्डर के बाउंसरों ने धक्का मुक्की और बदसलूकी की। सेक्टर-89 स्थित सोसाइटी के निवासियों का कहना था कि सेक्टर-113 स्थित बिल्डर के कार्यालय में पहुंचने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

लोगों का कहना था कि सोसाइटी में टैंकरों से पेयजल मंगाना पड़ता है। सीवेज लाइन, 24 मीटर सड़क का अभाव है। क्लब, पार्किग जैसी सुविधाएं नहीं हैं। जबकि बिल्डर ने घर सौंपते समय उनसे इन तमाम चीजों को उपलब्ध कराने का वादा किया था। अपनी बुनियादी सुविधाओं की मांग करने पर उन्हें रोका गया है। इस सोसाइटी में 4200 फ्लैट हैं, जिनमें से 1600 परिवार यहां रहते हैं। एक साल पहले यहां लोगों ने रहना शुरू किया था। एक साल की एडवांस मेंटनेंस राशि उनसे ले ली गई थी जबकि रखरखाव के नाम पर कुछ गार्ड के अलावा कोई सुविधा नहीं है। इस सोसाइटी तक न तो पेयजल की लाइन आई हैं और न ही सीवेज की लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed