फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder's negligence may cut off the power of Mapsico Casabella

बिल्डर की लापरवाही, कट सकती है मैप्सिको कासाबेला की बिजली

Tue, 02 Nov 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Builder's negligence may cut off the power of Mapsico Casabella
गुरुग्राम। सेक्टर- 82 स्थित मैप्सिको कासाबेला सोसाइटी पर बिजली कनेक्शन काटे जाने का संकट गहरा गया है। डीएचबीवीएन के बार-बार नोटिस के बाद भी यहां के बिल्डर ने सोसाइटी के लिए 33 केवी का कनेक्शन के लिए ढांचा स्थापित नहीं किया है। अब यहां बिजली कनेक्शन काटे जाने से लेकर बड़ा जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। बिल्डर की कमी का खामियाजा निवासियों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ( डीएचबीवीएन) द्वारा मैप्सिको कासाबेला सोसाइटी के बिल्डर को जारी अंतिम नोटिस मेें कहा गया है कि सोसाइटी में 33 केवी के कनेक्शन की जरूरत है, इसके लिए सोसाइटी के आंतरिक भागों में ढांचा खड़ा करने के लिए बिल्डर ने कोई कदम नहीं उठाया है। सोसाइटी अभी तक 11 केवी के कनेक्शन पर चल रही है। इससे विभाग सहित उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। बार-बार नोटिस के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अब सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काटने सहित जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा सकेगी। इसे लेकर बिल्डर 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रख सकता है।
विज्ञापन

सोसाइटी में 33 केवी कनेक्शन के लिए बिल्डर से आंतरिक ढांचा स्थापित करने के लिए बार-बार कहा जा चुका है, इसके बाद भी काम नहीं हुआ। अब अंतिम नोटिस देकर कार्रवाई के लिए आगाह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

×मनोज यादव, एसई सर्कल वन, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed