{"_id":"65dce41b6f8ea5e35e0a62e5","slug":"builder-management-should-establish-trust-among-buyers-herrera-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26220-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारों के बीच भरोसा कायम करे बिल्डर प्रबंधन: हरेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारों के बीच भरोसा कायम करे बिल्डर प्रबंधन: हरेरा
विज्ञापन
प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए वाणिज्यिक इकाइयों को बेचकर फंड एकत्र करने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा भू संपदा नियामक प्राधिकरण (हरेरा) ने ओएसबी बिल्डर प्रबंधन को सुझाव दिया है कि वे खरीदारों के बीच भरोसा कायम करे। बिल्डर को वाणिज्यिक हिस्से की इतनी इकाइयां बेचने की इजाजत दी जा सकती है, जिससे वह अतिरिक्त 20-25 करोड़ रुपये जुटा सके और आवासीय प्रोजेक्ट पूरा कर सके।
हरेरा कार्यालय में ओशियन सेवेन बिल्डटेक (ओएसबी) के बिल्डर और हरेरा के चेयरमैन अरुण कुमार से साथ सोमवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें हरेरा की बेंच ने बिल्डर की बात सुनी। सुओ मोटो आधार पर समस्या को देखते हुए हरेरा ने ओएसबी बिल्डर को खरीदारों की समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई थी। ओएसबी के एमडी स्वराज सिंह, प्रोजेक्ट प्रमुख संजीव कुमार और उनके वकील इस मौके पर बिल्डर का पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुए। हरेरा के चेयरमैन ने अगली सुनवाई प्रोजेक्ट साइट पर तीन मार्च को करने के लिए कहा। सुनवाई के दौरान बिल्डर ने प्रोजेक्ट को पूरा करने की इच्छा जताई मगर वित्तीय असमर्थता जताते हुए फ्रीज हुए अपने खाते का हवाला दिया और बताया कि खरीदारों से प्रोजेक्ट की अंतिम किस्त नहीं मिली है।
इस मौके पर ओएसबी के खरीदार भी अपने बैनर, पोस्टर लेकर कार्यालय के बाहर उपस्थित थे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। खरीदारों ने बिल्डर के साथ अगली बैठक में खरीदारों के प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग रखी साथ ही हरेरा के चेयरमैन से खातों की ट्रैकिंग अपने हाथ में रखने का अनुरोध किया ताकि बिल्डर द्वारा धन का दुरुपयोग नहीं किया जा सके। जब उन्हें साइट पर निर्माण की स्थिति का आश्वासन दिया जाए तभी आवश्यक धनराशि जारी करें।