फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Budget already approved for sports facilities in government schools.

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए पहले ही मंजूर हुआ बजट

Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Budget already approved for sports facilities in government schools.
- हर स्कूल को मिलेंगे एक लाख रुपये, 31 मार्च तक खर्च करनी होगी राशि
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब खेल उपकरणों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट को पहले ही मंजूरी दे दी है। प्रत्येक पात्र सरकारी स्कूल को खेल सुविधाओं के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों को 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत बजट का उपयोग करना होगा।



पिछले शैक्षणिक सत्र में स्कूलों को खेल बजट समय पर नहीं मिल पाया था। बजट मिलने में देरी के कारण कई स्कूलों के पास खेल सामग्री खरीदने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था। इसके चलते कुछ स्कूल जरूरी उपकरणों की खरीद पूरी नहीं कर पाए थे। इस बार सितंबर में ही बजट की प्रशासनिक मंजूरी मिलने से स्कूलों के पास खेल सामग्री की जरूरत तय करने और खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिक समय रहेगा।
विज्ञापन



जिले में करीब 550 सरकारी स्कूल हैं। सभी पात्र स्कूलों को एक-एक लाख रुपये की राशि मिलने पर करीब 5.50 करोड़ रुपये खेल सुविधाओं पर खर्च किए जा सकेंगे। इस राशि से स्कूलों में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों के उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षा अधिकारी खेल जगदीश अहलावत ने बताया कि खेल सुविधाओं के लिए समय पर बजट मिलने से स्कूलों को आवश्यक खेल सामग्री खरीदने में सुविधा होगी। स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय कर निर्धारित नियमों के तहत राशि खर्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed