{"_id":"6664b1c6d7bb0b8362054e14","slug":"btech-student-dies-under-suspicious-circumstances-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32383-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: संदिग्ध हालात में बीटेक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: संदिग्ध हालात में बीटेक के छात्र की मौत
विज्ञापन
सोसाइटी में दो टावरों के बीच से बरामद किया गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। शनिवार सुबह ओवर होम सोसाइटी में रहने वाले एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव सोसाइटी के दो टावरों के बीच से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार बिहार मूल के छात्र का परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा है। जबकि छात्र यहां सोहना स्थित सोसाइटी में रहकर के आर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ओवर होम सोसाइटी में करीब 20 वर्षीय छात्र का शव दो टावरों के बीच पड़ा मिला। इसकी सूचना सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थानीय सोसाइटी प्रबंध कमेटी को दी। प्रबंध कमेटी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मृतक की पहचान दीपांशु के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद का रहने वाला था। जबकि, मूल निवासी बिहार का था। मृतक केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीटेक दूसरे वर्ष का छात्र था। जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया है कि मृतक छात्र नशे का आदी था।