फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   B.Tech student dies after speeding car hits tree

Gurugram News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, बीटेक के छात्र की मौत

Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies after speeding car hits tree
ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिंघा चौक के पास शनिवार सुबह बीटेक के छात्र की तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-नौ निवासी जतिन यादव के रूप में हुई है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


जतिन यादव दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात नाइट आउट करने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर 14 गया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने एक दोस्त की गाड़ी से घर जा रहा था। दोस्त की गाड़ी से आगे उसकी गाड़ी चल रही थी। सिंघा चौक के पास जतिन ने तेज रफ्तार में दोस्त अर्पित की गाड़ी को ओवरटेक किया तो इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे फुटपाथ को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी गुलदीन खान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चलेगा कि उसे शराब का सेवन किया हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed