फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BSC pass daughter strangled to death in false pride

Gurugram News: रोहतक संस्करण के लिए भी.. झूठी आन में बीएससी पास बेटी की गला दबाकर हत्या

Fri, 18 Aug 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
BSC pass daughter strangled to death in false pride
भाग-एक
विज्ञापन


फोटो-

रोहतक संस्करण के लिए भी..

मां-बाप ने बेटे के साथ मिलकर ले ली बेटी की जान

हत्या के बाद झज्जर में किया अंतिम संस्कार, आरोपी गिरफ्तार
गांव के ही युवक संदीप के साथ बीते साल दिसंबर में किया था प्रेम विवाह

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रेम विवाह से नाराज मां-बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को झज्जर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। प्रेम विवाह में लड़का ब्राह्मण परिवार से है जबकि लड़की जाट परिवार की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल कार बरामद करना चाहती है।
झज्जर के सुरहेती गांव निवासी संदीप ने धनकोट चौकी प्रभारी प्रदीप को दी शिकायत में कहा कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित आरओएफ सोसाइटी में अपनी पत्नी अंजली के साथ रह रहा था। उसने अपने ही गांव की अंजली से 19 दिसंबर 2022 को प्रेम विवाह किया था। अंजली बीएससी की छात्रा थी और जाट परिवार से थी, जबकि वह ब्राह्मण है।
विज्ञापन

उनके प्रेम विवाह से अंजली का भाई और माता-पिता खुश नहीं थे और उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहे थे। इसके चलते अंजली का भाई कुणाल और उसकी पत्नी भी गुरुग्राम में अंजली के साथ रहने लगे। परिवार काफी दिनों से हत्या की साजिश रच रहा था। संदीप ने बताया कि बीती 17 अगस्त को वह अपनी बहन के पास त्योहार के सिलसिले में गया था। कुणाल की पत्नी अपनी नौकरी पर चली गई। इस दौरान अंजली फ्लैट पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर कुणाल ने अपने पिता कुलदीप व मां रिंकी को फोन करके बुला लिया। इसके बाद कुणाल व रिंकी ने अंजली को पकड़ लिया और पिता कुलदीप ने अंजली का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को गाड़ी में डालकर अपने पैतृक गांव सुरहेती ले गए। जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस कारण उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
----

वर्जन
पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। - वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम।
----


पब में बाउंसर है संदीप, पिता पांच सितारा होटल में करते हैं नौकरी

लड़की जिस युवक से प्रेम करती थी वह सुभाष चौक के पास एक पब में बाउंसर है। मृतका के पिता सोहना क्षेत्र में स्थित एक पांच सितारा होटल में कर्मचारी हैं। कुणाल की पत्नी एक कॉल सेंटर में काम करती है। वारदात के समय वह काम पर गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद कुणाल ने अपने दोस्त की अल्टो कार मांग रखी थी। जिससे वह पैतृक गांव गए थे। पुलिस आरोपियों की निशान देही पर कार बरामद करने में जुटी है।
----

पांच साल से थी दोनों की दोस्ती, परिवार वालों ने समझाने का बहुत किया था प्रयास

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि युवती सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। पढ़ाई में अव्वल आने के कारण परिवार वालों पर हावी थी। गांव के संदीप से उसकी दोस्ती पांच साल पुरानी है। परिवार वालों को सब पता था। उसे समझाने का प्रयास भी किया मगर वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। उसने घर वालों से बिना बताए युवक से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी। परिवार वाले यह बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके बाद योजना के तहत उसे भाई ने विश्वास में लिया। फिर वारदात को अंजाम दिया।

----

श्मशान से ली राख गई की होगी फोरेंसिक जांच

पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को गांव के श्मशान से अंतिम संस्कार की राख को एकत्रित किया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए मधुबन की लैब भेज दिया है। पुलिस हत्या से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। वह सीसीटवी फुटेज भी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed