फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brutal murder of a young man

Gurugram News: बच्चो के विवाद में खरखड़ी गांव में चाकू मारकर युवक की निर्मम हत्या

Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 31 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। उपमंडल अंतर्गत गांव खरखड़ी में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान असगर पुत्र चाहत (37) के रूप में हुई है। इस विवाद का मुख्य कारण बच्चों में एक मोबाइल फोन के गायब होने को लेकर हुई कहासुनी को बताया जा रहा है। मृतक के बड़े भाई जमशेद की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने मामले में 12 नामजद आरोपियों सहित चार अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित जमशेद के अनुसार 30 जुलाई को शाम करीब 7 बजे उनका भाई असगर मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही जफरूदीन ने असगर के पेट में छुरी से वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद जफरूदीन के पुत्र इकरार ने असगर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जफरूदीन और इकरार ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें हकमुदीन, रजाक, समसुदीन, साबिर, फारूक, हनीफ, जीनत, दूरनिशा, नदीम, मौहम्मद खां और 4-5 अन्य को भी बुला लिया। जिन्होंने तेज धारदार हथियारों, लाठी और डंडों से असगर पर हमला किया। जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर शराबा होने पर मृतक का भाई अकबर व उसकी पत्नी आयशा सहित परिवार के सदस्य बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नल्हड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक असगर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जमशेद की शिकायत के आधार पर जफरूदीन, इकरार, हकमुदीन, रजाक, समसुदीन, साबिर, फारूक, हनीफ, जीनत, दूरनिशा, नदीम, मौहम्मद खां और 4-5 अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनाव का माहौल

इस हत्याकांड के बाद गांव खरखड़ी में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह रंजिश परिवार के बच्चों में एक मोबाइल के गुम होने के कारण हुई थी। बुधवार को इसको लेकर बच्चों में ही विवाद हुआ था, जिसमें बड़े भी शामिल हो गए। फिलहाल पीड़ित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी और अन्य परिजन सदमे में हैं। मृतक के भाई जमशेद ने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed