फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brothers and sisters used to bluff to be included in the national cricket team, now reached jail

नेशनल क्रिकेट टीम में शामिल कराने का भाई-बहन देते थे झांसा, अब पहुंचे जेल

Sun, 05 Sep 2021 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Brothers and sisters used to bluff to be included in the national cricket team, now reached jail
गुरुग्राम। नेशनल क्रिकेट टीम में जगह दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के युवक से दस लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक भाई-बहन भी शामिल हैं। ये दोनों मुंबई में भी ऐसे ही ठगी कर चुके हैं। बहरहाल, दो आरोपी दो दिन की रिमांड पर हैं जबकि महिला आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, ठगी के गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। जांच के लिए रिमांड बढ़ायेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जालौन के रहने वाले अंशुल से क्रिकेट टीम में शामिल होने का झांसा देकर दस लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात को तीन आरोपियों को शहर के एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था। पीड़ित ने 25 अगस्त को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार होने वालों में चित्रा बोरा व उसके भाई आशुतोष के साथ नितिन झा को गिरफ्तार किया है। चित्रा को अदालत ने जेल भेज दिया है। जबकि आशुतोष व नितिन झा पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन के दौरान उनके कब्जे से 20 मोबाइल व चेकबुक मिले हैं। नितिन झा के ही खाते में पैसे ट्रांसफर होते थे। इसके साथ ही चित्रा की तस्वीर उसके कार्यालय में नामीगिरामी खिलाड़ियों के साथ लगी है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि उनके पास लेटर हेड कहां से आते थे। पीड़ित के वकील उमर सिद्दीकी का कहना है कि आरोपियों का जाल इतना लंबा है कि पुलिस को जानकारी जुटाने के लिए सोमवार को पुलिस रिमांड बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में आईपीएल खेलवाने के नाम पर कर रखी है 30 लाख की धोखाधड़ी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपियों ने कई लोगों से ठगी कर रखी है। धीरे-धीरे लोग उनके संपर्क में आ रहे हैं। मुंबई में इन आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज है जिसमें 30 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने वहां पर दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed