फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Broken record again, 269 new infected found in one day

फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 269 नए संक्रमित

Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Broken record again, 269 new infected found in one day
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद अब नए मरीजों का हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड 269 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो वहीं एक संक्रमित की मौत भी हो गई। वहीं, 169 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वर्ष 2021 की शुरुआत से यह एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। एक मरीज की मौत होने के बाद जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 363 हो गई है।
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत के साथ ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी लेकिन पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए। नतीजा यह है कि संक्रमण अब बेकाबू हो चुका है। अब तो रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1438 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 1332 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि अब 106 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खास बात यह भी है कि बड़ी संख्या में मरीज होम आइसोलेशन में हैं और उनकी निगरानी के लिए कोई खास प्रबंध नहीं हैं। ऐसे में उनकी लापरवाही का खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अब तक 61727 लोग संक्रमण की चपेट में आए
जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 61727 पर पहुंच चुका है। इसमें से 59926 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 363 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन 106 मरीजों में से 99 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 2 मरीज कोविड अस्पताल व 5 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए 5021 लोगों के नमूने लिए
बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के लिए 5021 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें से 4505 की आरटी-पीसीआर व 516 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 915549 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 61727 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। उसमें भी रैपिड एंटीजन जांच भी पहले के मुकाबले ज्यादा संख्या में की जा रही है। लोगों को भी अनिवार्य रूप से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और जनहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। लोगों से अपील है कि अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं और तय सामाजिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. वीरेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed