{"_id":"5e75013c8ebc3e72f126bc6b","slug":"bride-and-groom-gets-mask-gurgaon-news-noi500079194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन निभाई शादी की रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखनगर में हुई शादी में मास्क लगाए वर और वधु
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन निभाई शादी की रस्में
विज्ञापन
फर्रुखनगर। कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को फर्रुखनगर की ननवामल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगा कर सात फेरों की रस्म निभाई। इस दौरान सभी बाराती भी मास्क लगाकर पहुंचे। शादी से पहले ही मेहमानों से भी करोना वायरस से बचने की अपील की गई। दूल्हा रवि कुमार फर्रुखनगर व गुरुग्राम निवासी दुल्हन रानी ने कहा कि कोरोना वायरस जिस गति से पैर पसार रहा है, उससे बचने के लिए ऐतिहात बरतते हुए यह कदम जरूरी था। शादी विवाह या अन्य संस्कार जितने जरूरी हैं उससे ज्यादा सुरक्षा और स्वास्थ्य भी। हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश को पालन करना जरूरी है। शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ किए। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद अमर लता चौधरी, विनोद चौधरी, प्रधान चांद सिंह, संतोष, जगमाल सिंह, बिंदु, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।