फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brass and bronze utensils are in high demand for the auspicious occasion.

Gurugram News: शुभ मुहूर्त के लिए पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग अधिक

Tue, 14 Oct 2025 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brass and bronze utensils are in high demand for the auspicious occasion.
धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक हैं। खरीदार शुभ मुहूर्त के लिए पीतल और कांसे के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली की पूजा में तांबे का लोटा, गिलास, पूजा की ज्योत, थाली और अन्य पारंपरिक बर्तन दुकानों पर ज्यादा बिक रहे हैं।



दुकानदार गौरव, अमर, राकेश ने बताया कि इस साल पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है। पिछले साल जो पूजा की थाली 400 रुपये में बिक रही थी, इस बार उनके दाम कम हुए हैं, जिसके बाद उनकी मांग बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि बर्तनों पर जीएसटी में कमी ने भी खरीदारी को बढ़ावा दिया है। जो बर्तन किलो के हिसाब से बिकते हैं, उनके दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं, अन्य बर्तनों पर 150 से 200 रुपये तक की राहत मिली है। बाजार में दुकानों पर इस वजह से ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सदर बाजार के गलियारों में सुनहरी चमक लिए सजाए गए बर्तन और ग्राहकों की चहल-पहल इस बात का संकेत दे रहे हैं कि इस बार दिवाली पर पारंपरिक बर्तनों की खनक हर घर तक जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन

दिवाली पर पीतल का लोटा और पूजा का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार कीमत पहले के मुकाबले कम है, इससे बर्तन खरीदने में ज्यादा लोड नहीं पड़ रहा। इस बार बर्तन हमारे बजट में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीमा गुप्ता, निवासी सेक्टर-4



जीएसटी कम होने से बड़े बर्तनों के दाम में राहत मिली है। धनतेरस पर नया बर्तन लेना हमारे यहां परंपरा है, इसलिए बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। दाम कम होने के कारण सोच रहे है कि एक दो बर्तन ज्यादा ही खरीद लेते।
- अमित शर्मा, निवासी सेक्टर-14


ऑनलाइन खरीदारी करने की बजाए इस बार खुद बाजार आई हूं क्योंकि यहां डिजाइन और क्वालिटी दोनों बेहतर हैं। इस बार दुकानदार भी त्योहार पर अच्छी छूट दे रहे हैं। - आशा शर्मा, निवासी सूर्या विहार


मैं हर साल धनतेरस पर कांसे का थाल और लोटा लेता हूं। इस बार दुकानों में वैरायटी ज्यादा और दाम भी काबू में हैं, इसलिए त्योहार की खरीदारी का मजा दोगुना हो गया। - सुरेश यादव, निवासी अशोक विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed