फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bouncers beat the young man in the club

Gurugram News: क्लब में बाउंसरों ने युवक को पीटा

Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bouncers beat the young man in the club
नाचते समय दूसरे युवक से टकरा गया था
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 मार्केट स्थित एक क्लब में रविवार रात को नाचने के दौरान एक युवक को दूसरे युवक से टकराना भारी पड़ गया। क्लब में तैनात बाउंसरों ने उससे मारपीट की। इसके बाद क्लब से भी उसे बाहर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि क्लब के बाहर करीब आधा दर्जन बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला निवासी भुवनेश सोनी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को वह सेक्टर-29 में शॉट्स क्लब में गया था। वहां नाचने के दौरान एक युवक से टकरा गया। इसी बात पर क्लब के बाउंसरों ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो बाउंसरों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को क्लब से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed