फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bouncer attacked a model dancing in a club

Gurugram News: क्लब में डांस कर रहे मॉडल पर बाउंसर ने किया हमला

Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bouncer attacked a model dancing in a club
क्लब में डांस कर रहे मॉडल पर बाउंसर ने किया हमला
विज्ञापन

- 25 जनवरी को हुई थी घटना, बीते शनिवार को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र स्थित एक क्लब में डांस कर रहे मॉडल पर क्लब के बाउंसर द्वारा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बीते शनिवार को शिकायत पुलिस को शिकायत दी है। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-63 स्थित अनंतराज स्टेट में रहकर माॅडलिंग करता है। 25 जनवरी को वह फरीदाबाद रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी के डोरसिया क्लब में गया था। क्लब में उसने पार्टी की और खाना खाने के बाद डांस करने लगा। इसी बात को लेकर क्लब मालिक के इशारे पर क्लब का बाउंसर निखिल को धक्का देकर बाहर निकालने लगा। जब निखिल ने बाउंसर से इसकी वजह पूछी तो उसने निखिल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके चलते निखिल घायल होकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

जब निखिल को होश आया तो वह सेक्टर-49 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। सीटी स्कैन द्वारा जांच करने पर उसकी नाक में फ्रेक्चर व चेहरे पर कई चोट मिली हैं। इसके बाद निखिल ने दिल्ली के एक अस्पताल में अपना इलाज कराया और नाक व चेहरे की सर्जरी कराई। निखिल ने बीते शनिवार को क्लब में उस पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed