फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bouncer accused in club assault case involving youths arrested.

Gurugram News: क्लब में युवकों के साथ मारपीट मामले में आरोपी बाउंसर गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Bouncer accused in club assault case involving youths arrested.
सेक्टर-50 थाने में 31 मई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना इलाके के एक क्लब में युवकों के साथ मारपीट व धमकी देने के मामले में आरोपी बाउंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू देवेंद्र सिंह कादरपुर गांव का रहने वाला है। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने काबू किया। पूछताछ में उसने बताया कि शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों के साथ कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया था। इस कारण उनके बीच मारपीट हुई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 3 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।


क्लब में मारपीट की ये वारदात 30 मई की रात को हुई थी। सेक्टर-50 थाना पुलिस को एक युवक ने 31 मई को मामले की शिकायत दी। इसमें कहा गया कि 30 मई की रात को वो दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने गया था। इस दौरान वहां कुछ बाउंसरों ने मिलकर युवक व उसके दोस्तों को पीटा। आरोपियों ने मारने की धमकी भी दी। मारपीट के चलते युवक को काफी चोट आई थी। सेक्टर-50 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सेक्टर-49 इलाके से दो आरोपी बाउंसरों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों में पलवल के धतीर गांव का देवेंद्र सिंह और गुरुग्राम के दुमसपुर गांव का प्रवीण शामिल थे। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed