फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Both the accused in the case of shooting a female friend are on two-day remand.

Gurugram News: महिला मित्र को गोली मारने के मामले में दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Both the accused in the case of shooting a female friend are on two-day remand.

विज्ञापन
- शादी करने से मना करने पर चलाई थी गोली, पेट में गोली लगने से घायल हुई थी महिला

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में क्लब में काम करने वाली महिला को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गोली चलाने की वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद करेगी। पुलिस आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।

शादी करने से मना करने पर कल्पना को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने 25 दिसंबर को दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बड़ौत से गिरफ्तार किया था। गोली महिला के पेट में लगने से वह घायल हो गई थी। आरोपियों की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी तुषार उर्फ जोंटी (25) व शुभम उर्फ जॉनी (24) के रूप में हुई है। तुषार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है और तुषार की पीड़ित कल्पना से करीब छह माह पहले दोस्ती हुई थी। तुषार मामले में शिकायतकर्ता कल्पना से शादी करना चाहता था, जबकि कल्पना बार-बार शादी करने से मना कर रही थी। ऐसे में तुषार ने जान लेने को नीयत से कल्पना पर पिस्टल से गोली चला दी। इसके बाद दोनों उत्तर प्रदेश के बागपत में भाग गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि महिला को गोली मारने के मामले में दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed