{"_id":"6afb23d78ef9cd528e0bdcd4","slug":"boosting-stations-in-sector-72-and-51-will-be-upgraded-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107572-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-72 और 51 के बूस्टिंग स्टेशन का होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-72 और 51 के बूस्टिंग स्टेशन का होगा सुधार
विज्ञापन
सेक्टर-72 में सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज नेटवर्क के साथ स्ट्रीट लाइटिंग व हॉर्टिकल्चर का होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-72 और सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशनों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न कार्यों पर 74.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना के तहत सेक्टर-72 स्थित मौजूदा बूस्टिंग स्टेशन तक मुख्य पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सीवरेज और ड्रेनेज नेटवर्क बिछाने, बाहरी स्ट्रीट लाइटिंग और हॉर्टिकल्चर से जुड़े कार्य किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत और रखरखाव का काम कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से दोनों बूस्टिंग स्टेशनों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। योजना की अनुमानित लागत 74.95 लाख रुपये निर्धारित की गई है और निविदा जारी कर दी है।
जीएमडीए ने हाल ही में सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति शुरू की है। इससे सेक्टर 57 से 80 तक 23 सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। अब दोनों बूस्टिंग स्टेशन के अंदर फूलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन के अंदर और बाहर भी पौधे लगाए जाएंगे। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि सेक्टर-72 और 51 बूस्टिंग स्टेशनों पर पौधे, रास्ता निर्माण समेत अन्य कार्य होंगे।