फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bomb exploded on the face of a person in land dispute, shot in the stomach

Gurugram News: जमीन विवाद में व्यक्ति के मुंह पर फोड़ा बम, पेट में मारी गोली

Mon, 23 Jan 2023 04:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Bomb exploded on the face of a person in land dispute, shot in the stomach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। गांव लाखुवास में खेत में पानी चलाने गए व्यक्ति पर तीन-चार लोगों ने जानलेवा कर दिया। आरोपियों ने व्यक्ति के मुंह पर बम फोड़ा व पेट में गोली मार दी। बम और गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। घायल व्यक्ति को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां से घायल को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया है। घायल की बहन की शिकायत पर सोहना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थोड़े दिन पहले गांव लाखुवास अपने मायके में आई थी। उन्होंने बताया कि बीते रविवार रात को भाई विजेंद्र खेतों में पानी देने के लिए गया था। इसी दौरान जितेंद्र, अशोक, धीरेंद्र के साथ तीन चार लोगों ने मिलकर विजेंद्र को घेर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले तो विजेंद्र के मुंह पर देसी बम फेंक दिया। इससे वह घायल हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक आरोपियों ने उसके पेट में गोली भी मार दी।
विज्ञापन

बम और गोली की आवाज सुनकर अनीता अपनी परिजनों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचे जहां पर विजेंद्र लहूलुहान हालत में मिला। उन्हें वहां पहुंचा देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि विजेंद्र का अपने भाई के साथ जमीन का विवाद चला आ रहा है कि इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस वारदात के दो आरोपियों जितेंद्र और अशोक को मंगलवार दोपहर राजीव चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों गुरुग्राम से कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। सोहना के थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिनों के कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। तीसरे फरार आरोपी धीरेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed