फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Body trade was going on under the guise of spa center, 9 arrested including 7 girls

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक, प्रबंधक व 7 युवतियां गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Body trade was going on under the guise of spa center, 9 arrested including 7 girls
गुरुग्राम। अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का रविवार रात भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक प्रबंधक और सात युवतियों को गिरफ्तार किया है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुशांत लोक व्यापार केंद्र के ए-वन स्पा में देह व्यापार होने की सूचना अपराध शाखा को मिली थी। इस पर टीम गठित कर मौके पर छापा मारा गया। इस दौरान स्पा मालिक व एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने संचालक अलवर राजस्थान निवासी सत्यवीर समेत प्रबंधक और सात युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवतियां पूर्वोत्तर, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली व गुरुग्राम की निवासी हैं। देह व्यापार के नाम पर 500 से एक हजार रुपये वसूले जाते थे। अनलॉक में स्पा सेंटर दोबारा शुरू होने के बाद संचालक ने देह व्यापार का धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत लोक थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed