{"_id":"693d52835daa9c1c370306ea","slug":"body-of-a-young-man-was-recovered-in-the-bilaspur-police-station-area-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मुंह और पैर जंगली जानवरों ने खाए, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मुंह और पैर जंगली जानवरों ने खाए, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 13 Dec 2025 06:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में लंगड़ा गांव में केएमपी के पास झाड़ियों में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को शव के पास ही टिफिन भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
संभावना है कि केएमपी पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने से युवक यहां झाड़ियों में आकर गिर गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है और युवक के मुंह व पैर जंगली जानवरों द्वारा खाया हुआ है। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा है, वह केएमपी के साथ लगती जगह है। जब पुलिस ने केएमपी पर जाकर देखा तो पाया कि ऊपर किसी वाहन के टायरों के ब्रेक मारने के निशान हैं। ऐसे में संभावना है कि युवक केएमपी पर खड़ा होगा या फिर चल रहा होगा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और वह उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। पुलिस ने शव के पास टिफिन मिला है। ऐसे में संभावना है कि वह किसी कंपनी में नौकरी करता हो या फिर कहीं दिहाड़ी-मजदूरी करता हो।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृत युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास की कंपनियों व निर्माणाधीन साइटों पर मृत युवक की पहचान कराई जाएगी।