{"_id":"62f53a880f35c415066f4e40","slug":"bobby-kataria-again-in-controversy-video-goes-viral-while-smoking-cigarette-in-airplane-gurgaon-news-noi664494170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विवादों में बॉबी कटारिया, हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विवादों में बॉबी कटारिया, हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बसई गांव के मूल निवासी बॉबी कटारिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार भी उसकी चर्चा किसी अच्छे काम से नहीं बल्कि हवाई जहाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने के कारण हो रही है। लोगों ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया है। लोग बॉबी की इस हरकत को नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।
हालांकि, इस बारे में कटारिया का कहना है कि वह दृश्य उनकी बायोपिक का हिस्सा है और इसकी शूटिंग भारत में नहीं बल्कि विदेश में की गई है। उसकी बायोपिक 2024 में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक बॉबी कटारिया शूटिंग के लिए स्पाइसजेट के विमान से दुबई जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्लेन में ही सिगरेट पीते हुए वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था। बाद में मामला स्पाइसजेट के संज्ञान में आने पर पुलिस को भी शिकायत दी गई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख बॉबी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए वीडियो डिलीट कर दिया था। इसके बाद स्पाइसजेट की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी लेकिन एक बार फिर से उनका वीडियो सिगरेट पीते हुए वायरल हो रहा है। इससे बॉबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पुलिस आयुक्त बोली- गुुरुग्राम की सीमा में नहीं आता
वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा कि इस बारे में जनवरी 2022 में स्पाइसजेट की तरफ से उद्योग विहार थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर वह सिगरेट जलाते नजर आ रहा है वह गुुरुग्राम की सीमा में नहीं आता है। ऐसे में किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस के पास अधिकार नहीं था। बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया था। मालूम हो कि बॉबी कटारिया प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। पूर्व में भी बॉबी का विवादों से नाता रहा है।
विज्ञापन
पांच साल पहले पुलिस को धमकी दी थी
पांच साल पहले 2017 में बॉबी उस समय अचानक सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पुलिस के खिलाफ विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सीधे पुलिस को धमकी व गालियां दी थी। इसके बाद तो बॉबी कटारिया के खिलाफ गुरुग्राम व फरीदाबाद में कई मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने बॉबी के खिलाफ अभियान भी चलाया था।
शराब पीते हुए वायरल हुआ था वीडियो :
वहीं, बॉबी कटारिया के हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बॉबी उत्तराखंड के देहरादून के आस-पास की किसी सड़क पर कुर्सी डालकर शराब पीते हुए नजर आ रहा था। इस पर उत्तराखंड के डीजीपी ने स्वत: संज्ञान लिया था।
क्या कहता है कानून :
स्पाइसजेट के जिस विमान में बॉबी ने सिगरेट जलाया था, वह 706 यात्रियों की क्षमता वाला विमान था। इस बारे में गुरुग्राम जिला बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में बॉबी को दो साल की जेल या 10 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है या फिर दोनों हो सकते हैं। विमान में स्मोकिंग पैसेंजर के दुर्व्यवहार के दायरे में भी आता है और ऐसा करने वाले यात्री पर ताउम्र बैन लग सकता है। वहीं, इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के आदेश दिए हैं।
क्या कहना है स्पाइसजेट का :
इस मामले में स्पाइसजेट का कहना है कि यह वीडियो 20 जनवरी 2022 को शूट किया गया था जब पैसेंजर दुबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एसजी 706 में सवार था। उस वक्त अन्य यात्री विमान में सवार हो रहे थे। इस वजह से किसी का भी इस पर ध्यान नहीं गया था। बाद में 24 जनवरी को जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो जांच के लिए इस मामले को आंतरिक समिति के समक्ष रखा गया। बाद में स्पाइसजेट ने बॉबी को फरवरी में 15 दिन के लिए नो फ्लाइंग जोन में रख दिया था।
एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल : खास बात यह है कि बॉबी कटारिया के इस वीडियो ने विमानों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बॉबी विमान तक सिगरेट और लाइटर लेकर कैसे पहुंचे। इंडियन एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के मुताबिक फ्लाइट्स में स्मोकिंग पर प्रतिबंध है। अगर कोई पैसेंजर क्रू मेंबर और यात्रियों की जान को खतरे में डालता है तो उसे दो साल की जेल या 10 लाख का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं।