फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BLOs reach voters' doorsteps.

Gurugram News: मतदाताओं की दहलीज पर पहुंचे बीएलओ

Mon, 15 Jun 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
BLOs reach voters' doorsteps.
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए शुरू हुआ एसआईआर-2026 अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गांवों, वार्डों, कॉलोनियों, सेक्टरों तथा रिहायशी सोसाइटियों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके तथा मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के रिकॉर्ड को समय पर अपडेट किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बीएलओ मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमेरेशन फॉर्म) उपलब्ध करवा रहे हैं। इस प्रपत्र के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ मतदाताओं से मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या (स्वैच्छिक), माता-पिता अथवा पति-पत्नी का नाम सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं अथवा उनके माता-पिता का नाम दर्ज है, उन्हें केवल गणना प्रपत्र भरकर देना होगा। जबकि जिनका नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, उन्हें निर्धारित दस्तावेजों में से कम से कम एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इन दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि अथवा संपत्ति संबंधी अभिलेख सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैध दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन

-----------
एसडीएम ने मतदाताओं को समझाई एसआईआर-2026 की प्रक्रिया
गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन कार्य का जायजा लिया और गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि यह अभियान मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed