फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BLOs and supervisors participated in the training.

Gurugram News: बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण में लिया भाग

Thu, 11 Jun 2026 04:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
BLOs and supervisors participated in the training.
गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र-77 के लिए द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी हितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में 435 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और 44 सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक गणना चरण चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर क्यूआर कोड आधारित प्रपत्रों के जरिये मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से संपन्न होगी। अभियान के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 21 जुलाई को होगा और दावों व आपत्तियों के निपटारे के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed