{"_id":"6a3697cc3e84262a94005be9","slug":"bloody-clash-over-road-dispute-fir-registered-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92089-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क विवाद में खूनी झड़प, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क विवाद में खूनी झड़प, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बिना पार्किंग लाइट के खड़ी कार से टकरा गई थी पीड़ित की गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 13 जून की रात को हुई रोड रेज में युवक पर रॉड व डंडों से हमला करके घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने खेड़कीदौला थाने में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
महेंद्रबाड़ा निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की रात करीब 12.30 बजे वह दोस्त जतिन राव व एक महिला मित्र के साथ कार से खेड़कीदौला टोल से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट के खड़ी एक कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर से दोनों कारों को नुकसान पहुंचा। आशीष ने कार में सवार तीन युवकों से बातचीत करके नुकसान की भरपाई करने व सुबह वाहन ठीक कराने की बात कही। लेकिन उन्होंने उसके दोस्त जतिन व महिला मित्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आशीष ने आरोप लगाया कि जब वे वहां से जाने के लिए ऑटो में बैठे तो आरोपियों ने ऑटो की चाबी निकाल ली और उसे नीचे उतारकर रॉड व डंडों से बुरी तरह मारपीट की।
पीड़ित आशीष का कहना है कि तीनों युवकों ने सिर, माथे व चेहरे पर लगातार वार किए गए। बाद में हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 19 जून को पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- --
युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता