फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   blood donation

Gurugram News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को उपलब्ध करवाया रक्त

Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
blood donation
होडल। शहर में स्थित नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर पिछले कई दिनों से रक्त की कमी बनी हुई हैं। इस दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे रक्त के लिए सेंटर पहुंचे जहां डीएसपी विवेक चौधरी ने कर्मचारियों के साथ रक्तदान कर बच्चों को रक्त उपलब्ध करवाया। मंगलवार को शहर में 27 थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों में शामिल नैतिक (15), रौनक (12) विष्णु (12), सूफियाना (13) नवजीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर रक्त के लिए पहुंचे लेकिन ग्रुप रक्त नहीं मिला। शहर निवासी जीतेंद्र गर्ग एडवोकेट ने सोशल मीडिया ग्रुप पर लोगों को रक्तदान करने की अपील की है। एडवोकेट की अपील के बाद डीएसपी विवेक चौधरी ने अपने कर्मचारियों के साथ ब्लड सेंटर पहुंच कर रक्तदान करवाकर रक्त उपलब्ध करवाया। इस मौके पर बल्ड सेंटर संचालक सतीश कुमार ,जगबीर सौरोत, धर्मबीर ,मधुसूदन भारद्वाज,जीतेंद्र गर्ग एडवोकेट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed