{"_id":"66b6bbd4ac574726d9051c49","slug":"blo-will-be-present-at-the-booth-on-saturday-sunday-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-36676-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शनिवार-रविवार को बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शनिवार-रविवार को बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
विज्ञापन
नागरिक मतदाता सूची में करवा सकते हैं संशोधन: सीटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 10 व 11 अगस्त को सभी पोलिंग बूथ पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने और ठीक करवाने के लिए फार्म प्राप्त करेंगे।
नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार इन दिनों जिला में संशोधित मतदाता सूचियों का प्रकाशन करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नए वोट बनवाने के लिए 18 साल की आयु पार कर चुके युवाओं से फार्म 6 लिया जा रहा है। कोई मतदाता घर छोड़कर चला गया है या किसी का निधन हो गया है तो उसका नाम कटवाने के लिए फार्म 7 और नाम, पता, फोटो, आयु आदि में परिवर्तन के लिए फार्म 8 भरवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को सभी बीएलओ अपने बूथ पर मिलेंगे और उनके पास वोटर लिस्ट भी है। आम नागरिक बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट देख सकते हैं।
नगराधीश ने बताया कि पिछले तीन और चार अगस्त को भी पोलिंग बूथ पर आम नागरिकों से आनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए गए थे। निर्वाचन विभाग को अभी तक सोहना, गुरुग्राम, पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 12 हजार फार्म मिल चुके हैं। ये फार्म 16 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी इनका निपटान करेंगे। 26 अगस्त तक सभी दावे व आपत्तियाें का निपटारा किया जाएगा। 27 अगस्त को हर एक हलके की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।